ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : सीएम योगी ने की मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा, स्टालों का किया निरीक्षण

महाकुंभ नगर 19 जनवरी 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर होने वाले स्नान की तैयारियों की समीक्षा करने महाकुंभ नगर पहुंचे।

इससे पूर्व उन्होंने महाकुम्भ मेला क्षेत्र में प्रदर्शित पुलिस गैलरी एवं संविधान गैलरी का जायजा लिया। ओडीओपी के स्टालों पर भी पहुंचे। स्टालों पर जाकर उन्होंने अभिवादन स्वीकार कर उत्पादों की जानकारी ली। सीएम को सामने देख विभिन्न जिलों से उत्पाद लेकर आये लोगों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा बैठक देर तक चली। बता दें कि महाकुंभ में अभी तक करोडों लोग स्नान कर चुके है। मौनी अमावस्या के दिन एक बार फिर से करोड़ों लोगों के स्नान करने की संभावना है। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए सीएम खुद आयोजन की व्यस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  महाकुंभ पर मंडराया नकली नोटों का खतरा, मदरसे से जब्त हुए नकली नोट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link