Uttar Pradesh

गोल्डन कार्ड नहीं, तो किसान सम्मान निधि बंद; केंद्र-योगी योजनाओं पर संकट।

गाजीपुर,2 दिसंबर 2024

गाजीपुर में किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना इस कार्ड के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। कृषि और राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयास से 31 दिसंबर तक गांव-गांव में कैंप लगाकर कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा, किसान कॉमन सर्विस सेंटर पर भी कार्ड बनवा सकते हैं।

गोल्डन कार्ड के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और खसरा-खतौनी की आवश्यकता होगी। इन दस्तावेजों को आधार से लिंक कर कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड किसानों को उनकी भूमि का पूरा लेखा-जोखा देगा और आपदा राहत सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायक होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ‘अखिलेश की जीभ काटने’ की धमकी से तिलमिलाए सपाई, बोले- वापस लौटाएं ये सुरक्षा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link