Uttar Pradesh

काशी के सरोद वादक ने ट्रम्प के शपथ ग्रहण का निमंत्रण ठुकराया

वाराणसी, 19 जनवरी 2025:

काशी के सेनिया घराने के प्रसिद्ध सरोद वादक पंडित अमित भट्टाचार्य ने वाशिंगटन में सोमवार 20 जनवरी को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने को मिला निमंत्रण ठुकरा दिया है।

कहा, पीएम को निमंत्रण नहीं इसलिए नहीं जाएंगे

वाराणसी में मीडिया से रूबरू होकर पंडित अमित भट्टाचार्य ने कहा, उन्हें न्यूज से पता चला है कि प्रधानमंत्री मोदी को इस समारोह के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। भारत और प्रधानमंत्री का सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री मोदी उनके संसदीय क्षेत्र से हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें:

सोमवार को वाशिंगटन में है समारोह

Advertisement

पंडित अमित भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें 20 जनवरी सोमवार को वाशिंगटन में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण मिला था, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अमेरिका नहीं जाना चाहते हैं और बनारस में ही रहना चाहते हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं देकर कहा कि उनका कार्यकाल अच्छा हो और भारत के साथ सम्बन्ध मजबूत हों।

वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध हैं पंडित अमित भट्टाचार्य

बता दें पंडित अमित भट्टाचार्य ख्यात सरोद वादक और सेनिया घराने के अग्रणी कलाकार हैं। वह उस्ताद अलाउद्दीन खान के शिष्य पंडित ज्योतिन भट्टाचार्य के पुत्र हैं। उनकी संगीत यात्रा ने उन्हें वैश्विक स्तर पर ख्याति दिलाई है।

ये भी पढ़ें  गौतमबुद्धनगर में धारा-163 BNSS लागू: होली-रमजान के दौरान सुरक्षा पर कड़ी नजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link