Ho Halla SpecialUttar Pradesh

महाकुंभ : मीडिया सेंटर में खुला डबल डेकर बस रेस्टोरेंट… जानें क्या है खास

महाकुंभ नगर, 21 जनवरी 2025:

आस्था के महाकुंभ में डबल डेकर बस रेस्टोरेंट भी खुल गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम है ‘पम्पकिन’ जिसमें उपवास की थाली भी उपलब्ध है। ये अपनी तरह का अनोखा रेस्टोरेंट श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। इस रेस्टोरेंट में महाकुंभ 2025 की झलक देखने को मिलेगी।

बैठकर 25 लोग कर सकते हैं भोजन, लगी एलईडी स्क्रीन

डबल डेकर बस रेस्टोरेंट के भूतल पर रसोई है। उसके ऊपर के तल पर शाकाहारी भोजन के लिए जगह है, जिसमें एक साथ 25 लोग बैठ सकते हैं। इस डबल डेकर बस रेस्टोरेंट को मनवीर गोदारा ने शुरू किया है। उन्होंने
बस के अंदर और बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई है। उस पर महाकुंभ की झांकी और कुंभ से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन होगा।

ये भी पढ़ें:

काशी, मथुरा व अयोध्या में विस्तार की योजना

Advertisement

ऐसे रेस्टोरेंट अन्य धार्मिक स्थलों जैसे काशी, मथुरा और अयोध्या में भी विस्तार करने की मनवीर गोदारा की योजना है। मीडिया सेंटर में स्थापित में इस रेस्टोरेंट में मीडिया कर्मियों को रियायती दर पर भोजन मिलेगा।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार के पास 'केवल शराब दुकानों के लिए पैसा है': असदुद्दीन ओवैसी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link