Ho Halla SpecialUttar Pradesh
महाकुंभ 2025: लगभग सवा नौ करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हैं आस्था की डुबकी

महाकुंभ नगर, 22 जनवरी 2025
गंगा जमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम तट पर चल रहे भव्य महाकुंभ मेले में अब तक लगभग सवा नौ करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
मेला पूरी तरह बस चुका है और देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
बुधवार को दोपहर तक कुल 30.47 लाख लोगों ने संगम में स्नान किया। इनमें लगभग 20.47 लाख श्रद्धालु आज पहुंचे जबकि 10 लाख श्रद्धालु यहां कल्पवास कर रहे हैं।
गत 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर त्रिवेणी संगम में करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई थी।
पैंतालीस दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेला का मुख्य स्नान पर्व 29 जनवरी को मौनी अमावस्या को होगा। इस दिन अखाड़ों का शाही स्नान भी होगा।






