CrimeMaharashtra
महाराष्ट्र : नशे में धुत पिता ने की 20 साल के बेटे की हत्या, गिरफ्तार

नासिक, 23 जनवरी 2025
महाराष्ट्र के नासिक से एक व्यक्ति को लड़ाई के दौरान अपने 20 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी विट्ठल गुंजल और उनका बेटा अनिल उपनगर इलाके में आम्रपाली झुग्गियों में स्थित अपने घर में लगभग रोजाना छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे।
मंगलवार रात दोनों शराब के नशे में धुत होकर झगड़ पड़े। लड़ाई के दौरान विट्ठल ने अनिल पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि अनिल ने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।






