Religious

महाकुंभ : त्रिवेणी के आकाश में दिखेगा अद्भुत प्रदर्शन, कल से तीन दिन श्रद्धालु देख सकेंगे ड्रोन शो

महाकुंभ नगर, 23 जनवरी 2025:

आस्था के महापर्व महाकुंभ में शुक्रवार से तीन दिन तक तकनीक और सांस्कृतिक संगम का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। यूपी के पर्यटन विभाग की ओर से
महाकुंभ के सेक्टर-7 में ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। ये शो 24, 25 और 26 जनवरी को होगा।

गणतंत्र दिवस के लिए पर्यटन विभाग की विशेष तैयारी

यह शो आधुनिक तकनीक और भारतीय संस्कृति का संगम पेश करेगा। इस शो को देखना श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगा। गणतंत्र दिवस पर इसके लिए पर्यटन विभाग ने विशेष तैयारी की है।

ये भी पढ़ें:

आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे ड्रोन

Advertisement

इस ड्रोन शो का गुरुवार की शाम सेक्टर-7 में रिहर्सल किया गया। शो में ड्रोन एक साथ आकाश में उड़कर विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और महाकुंभ के महत्व को दर्शाने वाले दृश्य ड्रोन के माध्यम से आकाश में उकेरे जाएंगे।

रिहर्सल के दौरान परखीं तैयारियां

मेला प्रशासन ने ड्रोन शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। शो के रिहर्सल के दौरान प्रशासन, पुलिस और पर्यटन विभाग ने सुरक्षा इंतजामों को परखा।अधिकारियों ने सुरक्षा और तकनीकी व्यवस्था का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : काशी विश्वनाथ मंदिर में कल से दो जनवरी तक सभी टिकटों की बुकिंग पर रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link