Uttar Pradesh

पिता से बिछड़ीं तीन बेटियों को पुलिस ने 12 घण्टे में खोज निकाला

अशरफ अंसारी

इटावा, 24 जनवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में घर से निकलने के बाद पिता से बिछड़ीं तीन बेटियों को खोज निकाला। लापता होने के 12 घण्टे बाद ही बेटियों को सुरक्षित वापस मिलने पर पिता भावुक हो गया। उसने पुलिस का आभार जताया।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले नईम गुरुवार को अपनी तीन बेटियों दस वर्षीय आलिया, गुलशन नौ वर्ष और सात साल की आयरा को लेकर शिकोहाबाद जाने के लिए घर से निकले थे। नईम पैदल ही अपनी बच्चियों के साथ कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब पर पहुंचे तभी अचानक उन्हें लगा कि बेटियां साथ नहीं है। आसपास उनके न दिखने पर वो बदहवास होकर उन्हें खोजने लगे। घंटों तक कोई सुराग न मिलने पर पिता नईम ने कोतवाली में बच्चियों के लापता होने की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:

बेटियों को वापस देख भावुक हुआ पिता

Advertisement

नईम बच्चियों के लापता होने की जानकारी जैसे ही कोतवाली पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस की टीमों ने उन्हें खोजने की मुहिम शुरू कर दी।आखिरकार 12 घण्टे बाद पुलिस को तीनों बच्चियां आलिया, गुलशनव आयरा एक साथ महफूज मिल गईं। पुलिस ने पिता नईम को सूचना देकर एसएसपी आफिस बुलाया और बेटियों को चॉकलेट देकर उन्हें पिता के सुपुर्द कर दिया। पिता बेटियों को देखकर भावुक हो उठा।

ये भी पढ़ें  एयरपोर्ट पर बेहोश हुए बुजुर्ग यात्री की मौत... मुंबई में इलाज को पकड़नी थी फ्लाइट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link