Uttar Pradesh

महाकुंभ : समाज कल्याण विभाग के शिविर में 70 वर्षीय मुन्नी देवी ने किया ध्वजारोहण

महाकुंभनगर, 26 जनवरी 2025:

आस्था के महापर्व महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र संगम में डुबकी लगाने आ रहे हैं। महाकुंभ आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीयता के रंग में रंगा नजर आया। साधु, संन्यासियों के अखाड़ों से लेकर कल्पवासियों के शिविर, सरकारी विभागों के अस्थाई मेला आफिस और शिविरों में झण्डारोहण किया गया। समाज कल्याण विभाग के शिविर में अनोखा नजारा देखने को मिला, जहां मिर्जापुर के वृद्धाश्रम से आईं 70 वर्षीय मुन्नी देवी ने झण्डारोहण किया।

विभाग ने महाकुंभ में लगाया वृद्धों के लिए शिविर

इस दौरान ब्रिगेडियर यू एस कंडील, समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आनंद कुमार सिंह, एनसीसी कैडेट्स, भूतपूर्व सैनिक, वृद्धाश्रम से आएं बुजुर्गजन मौजूद थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद सहज योग संस्था द्वारा भजन, राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए सभी को योगाभ्यास भी कराया गया।

ये भी पढ़ें:

शिविर में रह कर 450 वृद्धों ने लागाई आस्था की डुबकी

Advertisement

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), असीम अरुण के निर्देश पर वृद्धाश्रमों में रहने वाले वरिष्ठजनों के लिए कुम्भ क्षेत्र में 100 बेड का एक आश्रम बनाया गया है। अब तक शिविर में पहुंच कर मिर्जापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, भदोही, कौशांबी, हरदोई, सीतापुर और लखनऊ से लगभग 450 वरिष्ठजन संगम में स्नान कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  नशेड़ी ने पालतू कुत्ते को भौंकने पर गोली मारकर हत्या की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link