BiharCrime

बिहार : गणतंत्र दिवस के अवसर पर नशे में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आरोप में प्रधानाध्यापक, गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 27 जनवरी 2025

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में नशे की हालत में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी सुजीत कुमार ने कहा, “एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें कहा गया था कि धरमपुर पूर्व के एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर संजय कुमार सिंह ने नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की। ब्रेथलाइजर परीक्षण से पुष्टि हुई कि उन्होंने शराब पी थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”

अपनी गिरफ्तारी से पहले, सिंह ने दावा किया कि उन्हें पिछले पांच महीनों से अपना वेतन नहीं मिला है। बिहार में 5 अप्रैल, 2016 से शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आंध्रप्रदेश : ONGC कर्मचारी ने पढ़ाई में कमजोर अपने दो बेटों को पानी में डुबोकर मार डाला, फिर खुद आत्महत्या कर ली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link