Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जिला पुलिस को बड़ी सफलता, 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 52 लाख का था इनाम

सुकमा, 30 जनवरी 2025

जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 52 लाख के कुल 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, आत्मसर्पण नक्सलियों में 2 नक्सली दंपत्ति भी शामिल है जो PLGA बटालियन नंबर 01 के सक्रिय सदस्य रहे। सभी नक्सलियों पर 52 लाख का ईनाम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित किया गया है। 2 पुरुष और 4 महिला नक्सली पर 8-8 लाख और 1 पर 2 लाख तो 2 पर 1-1 रूपये का ईनाम घोषित है। ये सभी नक्सली कई बड़ी घटना में शामिल रहे, जिसमे भेज्जी, बुरकापाल, मीनपा, टेकलागुडा, ताड़मेटला घटना शामिल है। सभी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए भी नगद दिया गया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : महापौर और नगर आयुक्त में टकराव के बीच नगर निगम में बड़ा फेरबदल, कई अफसर इधर से उधर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link