Uttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : चप्पल खरीदने की जिद्द कर रही थी बेटी, मां ने नहीं दिलाई तो फांसी लगा दी जान।

हमीरपुर, 30 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है जहां पर एक बच्चे की जिद ने उसकी जान ले ली। हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में बुधवार को मां के द्वारा नयी चप्पल न दिलाने पर नाराज किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक राठ कस्बे के कांशीराम कालोनी निवासी जगदीश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है वही उसकी पत्नी फूलवती कस्वे मे मजदूरी करके जीवन यापन करती है। जगदीश की बेटी भारती(15) अपनी मां फूलवती से नयी चप्पल दिलाने की काफी दिनों से जिद्द कर रही थी।

मां का कहना है कि उसको मजदूरी के लिये काम नही मिल रहा था जिससे वह बेटी को नयी चप्पल नही खरीद पा रही थी। आज जब वह लेबर वाजार काम की तलाश में गयी थी, तभी बेटी भारती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  "विवादित ढांचे को मस्जिद कहना इस्लाम के खिलाफ: सीएम योगी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link