Ho Halla SpecialPolitics
महाकुंभ हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, बोले… पीड़ितों से मिलने गया तो भाजपाई आरोप लगाएंगे

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025:
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाकुंभ हादसे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हादसे की जिम्मेदारी सरकार की है। यह कहना गलत है कि घटना वीआईपी मूवमेंट की वजह से हुई।
‘अगर इंतजाम सही होते तो यह दुर्घटना न होती’
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार खुद लोगों को न्योता दे रही थी। कार्ड बांट रही थी। अगर इंतजाम सही होते, तो यह दुखद घटना न होती। सपा प्रमुख ने यह भी साफ किया कि वे पीड़ितों से मिलने नहीं जाएंगे।
उन्होंने कहा, “अगर मैं वहां गया, तो भाजपा के लोग आरोप लगाएंगे कि हम राजनीति कर रहे हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुंभ हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाएगी।






