Crime

पीजीआई पुलिस की वाहन चेकिंग में हत्थे चढ़े दो बदमाश, मुठभेड़ में एक घायल

लखनऊ, 31 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी में पीजीआई पुलिस ने महिला से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। एक बदमाश पुलिस की गोलिनसे घायल भी हुआ है। दोनों रिश्ते में साले जीजा बताए गए हैं।

पीजीआई पुलिस द्वारा वृंदावन पुलिस चौकी क्षेत्र में पकड़े गए बदमाशों में जितेंद्र कुमार रावत व सनी गौतम निवासी रिक्शा कॉलोनी थाना आशियाना हैं। इसमें जितेंद्र रावत के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास एक लूटा गया मोबाइल एक अवैध असलहा व एक बाइक बरामद हुई है।

महिला से मोबाइल छीन कर हुए थे फरार

ये भी पढ़ें:

बता दें कि गत 27 जनवरी को रात लगभग 11 बजे सैनिक नगर स्पर्श क्लीनिक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से मोबाइल छीन लिया था। इसी घटना का मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों की खोजबीन कर रही थी। वाहन चेकिंग से पूर्व इन बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी।

ये भी पढ़ें  आगरा का हेमन दास हत्याकांड : दोषी तीन सगे भाइयों को उम्रकैद, 50 हजार जुर्माना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link