Uttar Pradesh

बागपत लड्डू महोत्सव हादसा: मजिस्ट्रेट जांच शुरू, समिति ने की पूछताछ

बागपत,31 जनवरी 2025

बागपत के बड़ौत में जैन समुदाय के ‘लड्डू महोत्सव’ के दौरान वॉचटावर गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना के बाद डीएम अस्मिता लाल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए, जिसके तहत छह सदस्यीय समिति ने जांच शुरू कर दी है। बड़ौत के मानस्तंभ परिसर को सील कर दिया गया है, और गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली व मेरठ भेजा गया है। समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

इस हादसे में मृतकों में से छह के परिवारों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। भाजपा नेता सुरेश जैन ऋतुराज ने मृतकों के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये और घायलों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे को लेकर विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि सभा और मौन जुलूस निकाले।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छात्रा के यौन शोषण का वीडियो वायरल…शिक्षक गिरफ्तार, बर्खास्तगी की मांग, प्रदर्शन शुरू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button