CrimeUttar Pradesh

हमला करने वाले सियार को गुस्साए ग्रामीणों ने किया ढेर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 31 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में महिला समेत तीन लोगों को घायल करने वाले एक सियार को ग्रामीणों ने घेर कर मार गिराया। वन विभाग आसपास झुंड होने की आशंका से सियारों की खोजबीन कर रही है।।

हमले में महिला समेत तीन हुए घायल

ये भी पढ़ें:

सियार के हमले की घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव क्षेत्र में हुई। यहां देर शाम कई किसान गांव खेतों की तरफ गए थे तभी एक सियार ने एक अधेड़ महिला पर हमला कर दिया। महिला पर हमला होते देख अन्य किसान महिला को बचाने के लिए दौड़े तो सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। भीड़ व शोर की वजह से सियार मौके से फरार हो गया। घायल हुए तीन लोगों में महिला की हालत गम्भीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Advertisement

वन विभाग कर रहा काम्बिंग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और किसी तरह सियार को घेर लिया। भारी भीड़ ने उसे लाठियों से पीटकर ढेर कर दिया। हंगामे के बाद वन विभाग की टीम भी गांव आई और झुंड होने की आशंका से अन्य सियारों की आसपास तलाश शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर: आधी रात आई तेज आंधी, ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से मौसम ने ली करवट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link