Uttar Pradesh

छत से चिपके टोलकर्मी को लेकर भागा कार सवार…ऐसे बची जान

मयंक चावला

आगरा, 31 जनवरी 2025

यूपी के आगरा जिले में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना खंदौली क्षेत्र में बने टोल प्लाजा पर एक टोल कर्मी की कार चालक से बहस हो गई। चालक ने कार आगे बढ़ा दी कोई रास्ता न देख कर्मी पहले बोनट पर चढ़ा फिर छत से चिपक गया। कार सवार ने गति और बढ़ा दी फिर अचानक ब्रेक मारकर उसे नीचे गिरा दिया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी कर सवार को खोज रही है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।

टोल टैक्स न कटने पर हुआ विवाद

ये भी पढ़ें:

खंदौली टोल प्लाजा पर एक कार आकर रुकी इस कार का फास्टैग काम नहीं कर रहा था। जिससे टोल टैक्स नहीं कट पाया था। इस पर टोल कर्मचारी संतोष ने कार चालक से कहा कि टोल नगद रुपए में कटवा ले। इस पर कार चालक और संतोष में बहस हो गई। कार चालक बिना टोल देकर निकालने का प्रयास कर रहा था तो संतोष कार के आगे आकर खड़ा हो गया जैसे ही कार चालक ने अपनी कार की स्पीड बढ़ाई तो संतोष उछलकर बोनट पर चढ़ गया इसके बाद भी चालक ने स्पीड बढ़ाई तो वो कार की छत पर चिपक गया।

अचानक ब्रेक मारी तो रोड पर गिरा टोलकर्मी

संतोष कार रोकने के लिए चीखता चिल्लाता रहा लेकिन चालक ने कार को नहीं रोका। थोड़ा आगे जाकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तब संतोष नीचे गिर गया। मौका देखकर कार चालक वहां से निकल गया टोल कर्मी संतोष की तहरीर पर खंदौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर आरोपी कार चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें  सीआईडी की शूटिंग: दया के दरवाजा तोड़ने से लेकर एक्शन सीन तक की झलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button