CrimeUttar Pradesh

लखनऊ : इनामी डकैती मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दूसरा भाग निकला

लखनऊ, 1 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांटेड डकैत को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से डकैत घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक डकैत का एक साथी मौके से भाग निकला।

गिरफ्तार डकैत की पहचान लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले के घुंघटैर निवासी सैफ के रूप में हुई। उसके फरार साथी का नाम हलीम बताया गया है। सैफ की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

चेंकिंग के दौरान पुलिस ने घेरा तो कर दी फायरिंग

ये भी पढ़ें:

लखनऊ नार्थ के एडीसीपी जितेंद्र दुबे के मुताबिक शुक्रवार रात इंस्पेक्टर गुडंबा अपनी टीम के साथ रजौली नहर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सैफ और हलीम बाइक से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया। इस पर सैफ ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सैफ के पैर में लगी। पुलिस ने सैफ को गिरफ्तार करने के साथ मौके से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

Advertisement

डकैती के चार आरोपी पहले हो चुके हैं गिरफ्तार

गुडंबा के सींवा गांव निवासी कार एजेंसी कर्मचारी श्रीराम रावत उर्फ सूरज के घर में 28 नवंबर को नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली थी। परिवार को बंधक बनाकर डकैत नकदी और जेवर लूट लिए थे। मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों पैकरामऊ निवासी चांद बाबू उर्फ चंदू, नुरुल, भाखामऊ निवासी फाजिद और अजरामऊ निवासी समीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। सैफ और हलीम की तलाश की जा रही थी।

ये भी पढ़ें  टीम इंड‍िया के हेड कोच गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने 2 बार भेजा ईमेल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link