CrimeUttar Pradesh

मेरठ : एसटीएफ ने दबोचा हथियार तस्कर, 1975 कारतूस और कार बरामद

अनमोल शर्मा

मेरठ, 4 फरवरी 2025:

यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र से अवैध हथियार के अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राशिद अली निवासी ग्राम जोला थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। उसके पास 12 बोर के असलहे के 1975 कारतूस और डिजायर कार बरामद हुई है।

देहरादून के दो व्यक्तियों से लाया था कारतूस

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में राशिद अली ने खुलासा किया कि बरामद कारतूस देहरादून स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स से सुभाष राणा और सक्षम मलिक ने भेजे थे। राशिद को मेरठ में कारतूस किसी व्यक्ति को देकर उससे पैसे लेने थे।

Advertisement

एसटीएफ कर रही नेटवर्क की जांच

इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क की एसटीएफ जांच कर रही है। इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। एसटीएफ यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन कारतूसों की डिलीवरी किसे होनी थी और गैंग के तार किन-किन शहरों से जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें  यूपी के मंत्री आशीष पटेल भड़के, बोले… मैं माननीय विधायक योगेश वर्मा नहीं हूं, जो थप्पड़ खाने…

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link