BusinessUttarakhand

उत्तराखंड : देहरादून में 18 से 24 फरवरी तक चलेगा बजट सत्र

देहरादून, 5 फरवरी 2025:

उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सत्र को लेकर जारी असमंजस पर विराम लगाते हुए घोषणा की है कि वर्ष 2025-26 का बजट सत्र 18 से 24 फरवरी के बीच देहरादून में आयोजित किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि इस बजट को जनहित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा क्षेत्र सहित विभिन्न वर्गों से 200 से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं, जिन्हें बजट में समाहित किया गया है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करना है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बजट राज्य के अंतिम व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को साकार करेगा और सभी वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड :​ घुसपैठ पर धामी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'! DM-SP को फर्जी निवास प्रमाण पत्रों की जांच

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link