CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : देवरिया में खाना बनाने वाली महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 गिरफ्तार

देवरिया, 6 फरवरी 2025

देवरिया में दरिंदगी की घटना सामने आई है यहा पर एक अधेड़ महिला ने बुधवार को आरोप लगाया कि जिले के एक घर में दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया, जहां वह खाना बनाने गई थी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रसोइया का काम करने वाली महिला भलुअनी थाना क्षेत्र की निवासी है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुष्टि की कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दो नामजद आरोपियों रूपेश सिंह और अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अपराध स्थल का निरीक्षण किया है तथा फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र कर रही है।

ये भी पढ़ें:

एसपी ने कहा, “पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।”

ये भी पढ़ें  गुरुग्राम : ICU में एयर होस्टेस से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 800 CCTV खंगाल पुलिस के हाथ आया दरिंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button