CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : 14 वर्षीय छात्रा से बलात्कार के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

ठाणे, 7 फरवरी 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के शिक्षक को 14 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी नवीन रामचंद्र नायर (42) बदलापुर इलाके के एक स्कूल में पढ़ाता है और पिछले साल अक्टूबर से किशोरी को कथित तौर पर परेशान कर रहा था।

पुलिस ने एफआईआर का हवाला देते हुए बताया कि नायर ने कथित तौर पर लड़की को परीक्षा देते समय, नृत्य कक्षाओं में और एक कार्यक्रम के लिए पोशाक वितरण के दौरान अनुचित तरीके से छुआ और उस पर भद्दी टिप्पणियां भी कीं।

ये भी पढ़ें:

नाबालिग ने शुरू में तो उत्पीड़न को बर्दाश्त किया, लेकिन जब नायर ने ऐसा करना बंद नहीं किया तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई, जिन्होंने गुरुवार को पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद नायर को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिक्षक पर भारतीय न्याय संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न और अन्य आरोपों के लिए मामला दर्ज किया गया है।

जिला बाल कल्याण अधिकारी रामकृष्ण रेड्डी ने कहा कि अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि शिक्षक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें  दिवाली और छठ पर रेलवे चलाएगा सात हजार स्पेशल ट्रेनें, इन रेल परियोजनाओं को मिली सरकार की मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link