Uttar Pradesh

रिश्वत लेते पकड़े गए असिस्टेंट कमिश्नर, मेडिकल स्टोर लाइसेंस के लिए मांगे थे पैसे

मुरादाबाद,7 फरवरी 2025

मुरादाबाद में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को असिस्टेंट कमिश्नर (औषधि) मनु शंकर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने संभल के बहजोई निवासी सन्नी कश्यप से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने के बदले 35 हजार रुपये की मांग की थी। सन्नी ने विजिलेंस के बरेली सेक्टर एसपी अरविंद से शिकायत की, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दफ्तर में ही मनु शंकर को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान उनकी टेबल से एक लाख 30 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में मनु शंकर ने दावा किया कि यह रकम वह किसी काम के लिए घर से लाए थे, लेकिन वह इसका कोई ठोस स्रोत नहीं बता सके। विजिलेंस को संदेह है कि यह राशि भी रिश्वत के रूप में एकत्र की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP : प्रतापगढ़ के जेलर अजय सिंह निलंबित, बंदी रक्षकों को प्रताड़ित और अभद्रता करने के आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link