Kerala

केरल : समारोह के दौरान भड़का हाथी, महावत को सूंड से उठाकर पटका, मौत

पलक्कड़, 7 फरवरी 2025

केरल के पलक्कड़ जिले में एक मस्जिद में एक हाथी ने उत्पात मचाया, जिससे उसके महावत की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया, पुलिस ने मामले में बताया कि यह घटना गुरुवार को कूटानाडु इलाके में एक मस्जिद में रात करीब 10.30 बजे एक समारोह के दौरान हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वल्लमकुलम नारायणन कुट्टी नामक हाथी ने अपने महावत, जिसकी पहचान 42 वर्षीय कुंजुमोन इब्राहिम के रूप में हुई, पर कूटनाडु शुहादा मखम (मस्जिद) में संतों की समाधि के लिए आयोजित वार्षिक ‘नेरचा’ समारोह के दौरान हमला किया।

पुलिस ने बताया कि हाथी को अंततः नियंत्रित कर लिया गया और उसे वहां से हटा दिया गया। इस समारोह में 28 टीमों के कई हाथियों ने जुलूस में हिस्सा लिया। पुलिस ने बताया कि हाथी ने कथित तौर पर कुंजुमन पर उस समय हमला किया जब वह कार्यक्रम से लौट रहा था।

ये भी पढ़ें:

कुन्नमकुलम के एक अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

केरल में मस्जिद में समारोह के दौरान हाथी के उत्पात मचाने की यह पहली घटना नहीं है। 7 जनवरी को मलप्पुरम की एक मस्जिद में समारोह के दौरान भीड़ से भड़के हाथी ने अचानक उत्पात मचाया था।

ये भी पढ़ें  दरोगा जी ‘डिजिटल अरेस्ट’... CBI अफसर बनकर देशद्रोह में फंसाने की धमकी, 15 लाख ऐंठे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link