Uttar Pradesh

बलरामपुर: सिलेंडर के विस्फोट में जमींदोज हुआ घर, परिवार के आठ सदस्य घायल

बलरामपुर,8 फरवरी 2025:

यूपी के बलरामपुर जिले में शनिवार की सुबह सिलेंडर के विस्फोट से मकान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पड़ोस की एक महिला समेत परिवार के आठ लोग घायल हो गए। विस्फोट इतना तेज था कि पास के मकान भी हिल गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

धमाके से हिल गए आसपास के मकान

बलरामपुर जिले की कोतवाली देहात क्षेत्र के भरिया गांव में नरेंद्र का घर है। शनिवार की सुबह इसी घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। विस्फोट की ताकत इतनी ज्यादा थी कि पूरा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। आसपास के मकान तक हिल गए। हैरत में पड़े लोगों ने नरेंद्र के घर का हाल देखा तो सिहर गए। आनन फानन लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायल बेटियों संध्या, रुचि, मानसी व पिंकी के साथ बेटा शशि और आशीष के साथ पत्नी तारा को बाहर निकाला गया। पड़ोस में रहने वाले अरुण की पत्नी नीना भी उसी वक्त नरेंद्र के घर आई थी। सभी आठ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए वहीं डीएम एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  "बाघिन का शावक समझा, गन्ने के खेत में मिला फिशिंग कैट का बच्चा"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link