Uttar Pradesh

जेल से छूटा आरोपी…बदला लेने के लिए तीन भाईयों पर बरसाईं गोलियां, एक की मौत

मेरठ,9 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले में जानी थाना क्षेत्र में बीती रात सनसनीखेज वारदात हुई। यहां बदला लेने की नीयत से जेल से बाहर आये एक आरोपी ने तीन भाइयों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में एक की मौत हो गई वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है।

विवाद के बाद पुलिस ने भेजा था जेल

जानी थाना क्षेत्र के पांचली खुर्द में रहने वाले रिंकू का गांव के ही इमरान आदि से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में केस दर्ज होने के बाद रिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। रिंकू अभी हाल में ही जेल से छूट कर बाहर आया था।

फायरिंग में तीनों के सीने पर लगी गोली

Advertisement

बीती शनिवार की रात उसने इमरान को किसी काम से फ्रेट कॉरिडोर बुलाया। यहां एक बार फिर से रिंकू व इमरान के बीच विवाद होने लगा। गुस्साए रिंकू ने इमरान व उसके भाई सलमान और बुआ के लड़के जावेद पर गोली चला दी। तीनों के सीने पर गोली लगी। जख्मी इमरान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जख्मी जावेद व सलमान का उपचार कराया जा रहा है। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने एसपी देहात को जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले बुजुर्ग की सड़क पर पिटाई, युवती ने सिखाया सबक – CCTV वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link