Uttar Pradesh

लखनऊ : गोमतीनगर में धर्म परिवर्तन का आरोप, चर्च में हंगामा और नारेबाजी

लखनऊ, 9 फरवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में भरवारा के पास स्थित एक मकान में संचालित चर्च में 50 से अधिक लोगों के एकत्र होने पर स्थानीय निवासियों ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी की।

सूचना मिलते ही एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चर्च में मौजूद 20 लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई। इस घटना पर भाजपा कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता बीके ओझा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए चर्च को सील करने और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालांकि, चर्च की ओर से मौजूद मोरिस कुमार ने इन आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण लोग प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे, लेकिन तभी कुछ लोगों ने चर्च पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ ने न केवल गाली-गलौज की बल्कि चर्च के कैमरे भी तोड़ दिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  लखीमपुर खीरी : नेपाल सीमा से लगी सरकारी जमीन पर बन रही थी मस्जिद... गरजा बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link