Uttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : नेपाल सीमा से लगी सरकारी जमीन पर बन रही थी मस्जिद… गरजा बुलडोजर

लखीमपुर खीरी, 28 अप्रैल 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में नेपाल सीमा से लगे संपूर्णानगर क्षेत्र के कृष्णानगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद को रविवार देर शाम प्रशासन और पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर चलवाकर निर्माणाधीन ढांचे के मलबे को भी पूरी तरह हटा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 में एक स्थानीय कमेटी द्वारा सरकारी भूमि पर मस्जिद निर्माण की शुरुआत की गई थी। शिकायत मिलने पर उस समय तहसील प्रशासन ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। इसके बावजूद कुछ समय बाद फिर से खाली ईंटें लगाकर निर्माण का प्रयास किया गया।

एडीएम के नेतृत्व में रविवार शाम पलिया एसडीएम, सीओ, तहसीलदार तथा संपूर्णानगर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तत्काल बुलडोजर मंगवाकर निर्माणाधीन मस्जिद को ढहा दिया और सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया।

ये भी पढ़ें:

पलिया के एसडीएम रत्नाकर मिश्रा के मुताबिक सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  सावन का तीसरा सोमवार : लखनऊ के मंदिरों में उमड़े शिवभक्त, गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link