West Bengal

कोलकाता : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, हादसे में 1 की मौत, 30 दुकानें जली

कोलकाता, 9 फरवरी 2025

शहर के नारकेलडांगा इलाके में एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में अधिकारी ने बताया कि आग में कम से कम 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। रविवार सुबह दमकल कर्मियों द्वारा आग पूरी तरह बुझाने के बाद कूड़ा बीनने वाले हबीबुल्लाह मोल्लाह (65) का जला हुआ शव एक झुग्गी से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 17 दमकल गाड़ियों ने पांच घंटे से अधिक समय तक संघर्ष किया। आग सबसे पहले शनिवार रात करीब 10 बजे लगी और रविवार सुबह करीब तीन बजे पूरी तरह बुझ सकी। खोज एवं बचाव अभियान के दौरान झुग्गी निवासी मोल्ला का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आग में किसी अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की कोई खबर नहीं है।

नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन उस स्थान के नजदीक स्थित है जहां आग लगी थी और अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ पुलिसकर्मियों ने नारकेलडांगा मुख्य सड़क पर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया। आग के कारण झुग्गी में रहने वाले लगभग 200 लोग बेघर हो गए। 

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ओडिशा : ईडी अधिकारी बनकर कुलपति से 14 लाख की ठगी, डिजिटली गिरफ्तार कर घटना को दिया अंजाम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link