TravelUttar Pradesh

कुशीनगर में भीषण हादसा : खड़े ट्रक से टकराया ऑटो, तीन की मौत, तीन गंभीर

कुशीनगर, 13 फरवरी 2025:

यूपी के कुशीनगर जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर में गुरुवार सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक.सभी यात्री बिहार के वाल्मीकि नगर स्थित मदनपुर देवी स्थान से दर्शन कर लौट रहे थे। वे कप्तानगंज स्टेशन से ऑटो में सवार हुए थे। सभी हाटा क्षेत्र के अथरहा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। यह हादसा कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मथौली नगर में हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  "योगी राज में अपराधियों पर कहर: 80,000 को सजा, 210 बदमाश एनकाउंटर में ढेर"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link