NationalUttar Pradesh

विजिलेंस का छापा, करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक निकला रिटायर्ड दरोगा

मेरठ 13 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के स्कूल व घर पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा। आय से अधिक सम्पत्ति केस से जुड़े इस छापे में महेंद्र करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक निकला

22 सदस्यीय टीम ने सात घण्टे की छानबीन

सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) के मेरठ सेक्टर में तीन साल पूर्व वर्ष 2022 में रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले का केस दर्ज किया गया था। विभाग ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजकर छापे की अनुमति मांगी थी। इसी के बाद बुधवार को विजिलेंस की 22 सदस्यों की टीम ने कीर्ति पैलेस स्थित उसके आवास व स्कूल में लगभग सात घण्टे तक उसकी सम्पत्ति खंगाल डाली।

ये भी पढ़ें:

बैंकों में दस खाते, 30 जमीनें खरीदीं, एक स्कूल भी खोला

इस दौरान उसके दो मंजिला घर की कीमत लगभग तीन करोड़ आंकी गई। इसके साथ ही आवास में लगे भौतिक सुख सुविधा के सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व आरोपी के परिजनों के पास मौजूद बहुमूल्य आभूषणों की सूची तैयार की गई। यहां स्विफ्ट डिजायर, ब्रेजा व एक टाटा सफारी व तीन स्कूटी वाहन मिले। विभिन्न बैंकों में 10 खाते व 30 जमीनों को खरीदे जाने के अभिलेख भी मिले।
आरोपी दरोगा जागृति विहार क्षेत्र में न्यू देहली पब्लिक स्कूल का भी मालिक है। इसकी जमीन व भवन की कीमत 11 करोड़ से अधिक है। उसने पत्नी शकुन्तला को मैनेजर व बेटे अनुराग को स्कूल कमेटी का महामंत्री बना रखा है। टीम अन्य सम्पत्तियों का भी मूल्यांकन कर रही है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : रोड़ में चलते-चलते आचानक फटा ट्रैक्टर का टायर, नियंत्रण खो ड्राइवर के ऊपर पटला–देंखे Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button