Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : तेज रफ्तार से चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, भीषण हादसे में 3 की मौत, 30 से अधिक घायल।

भिंड, 13 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक अन्य घायल हो गए। भिंड जिले के पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली तेज गति से चल रही थी, तभी असवार गांव के पास एक पुलिया के पास रात करीब साढ़े आठ-नौ बजे यह दुर्घटना हुई।

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित दतिया जिले के मंगरोल से एक विवाह समारोह के लिए भिंड जिले के लहार कस्बे जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायलों को सेवढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मांडवी यादव (40), गीता यादव (50) और अनुराधा यादव (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी लड़की, पिता ने पुलिस, पंचायत के सामने गोली मार की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button