CrimeJharkhand

झारखंड : बाइक से स्कूल जाते वक्त अज्ञात हमलावरों ने फेंका बम, हादसे में स्कूल प्रिंसिपल की मौत, हमलावर फरार

देवघर, 13 फरवरी 2025

झारखंड के देवघर जिले में एक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक की गुरुवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किए गए बम हमले में हत्या कर दी गई।

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (मधुरपुर) सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि महुआडाबर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार दास किसी काम से दोपहिया वाहन से स्कूल जा रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने उन पर बम फेंके।

दास को निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे का कारण और अपराधियों की संख्या अभी तक पता नहीं चल पाई है।

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें  तीसरे दिन भी शेयर बाजार धड़ाम... सेंसेक्स 550 अंक तक टूटा, निवेशकों को लगा तगड़ा झटका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link