CrimeUttar Pradesh

देवरिया में मुठभेड़ : विशाल हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

हरेंद्र दुबे

देवरिया, 30 नवंबर 2024:

यूपी के देवरिया जनपद में पुलिस ने छात्रनेता विशाल सिंह हत्याकांड के दूसरे आरोपी राहुल अली उर्फ रहीमुल को शनिवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। इस दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया।

उसके पास तमंचा, कारतूस व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। हत्या के बाद से फरार राहुल अली की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था।

मुख्य आरोपी पहले हो चुका गिरफ्तार

Advertisement

यह मुठभेड़ एकौना थाना क्षेत्र नगवा खास सिकट बंधे के पास हुई। इस मुठभेड़ में घायल बदमाश राहुल अली उर्फ रहीमुल का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। एकौना थाना क्षेत्र में गत दिनों हुई विशाल सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी मो. रजा खान को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : चप्पल खरीदने की जिद्द कर रही थी बेटी, मां ने नहीं दिलाई तो फांसी लगा दी जान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link