Uttar Pradesh

वाराणसी : पुलिस कर्मियों को दिलाई राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 26 नवंबर 2024:

यूपी के वाराणसी रेंज के आईजी मोहित गुप्ता ने भारतीय संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के तहत भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने में अहम भूमिका हैं।

आईजी जोन ने जवानों को संविधान की उद्देशिका के बारे में भी बताया। संविधान के वास्तुकार ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया। गौरतलब हो कि भारत में संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 1949 में इसी दिन हमारे देश ने अपना संविधान अपनाया था।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्रयागराज में महाकुंभ 2025 से पहले बड़े हनुमान जी का भव्य कॉरिडोर तैयार।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link