Uttar Pradesh

अमेठी : जायस स्टेशन पर कुंभ स्पेशल ट्रेन में हंगामा, श्रद्धालुओं ने की तोड़फोड़

आदित्य मिश्र

अमेठी, 16 फरवरी 2025:

यूपी के अमेठी जनपद के जायस रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात उस समय हंगामा मच गया जब लखनऊ से प्रयागराज जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन का दरवाजा नहीं खुलने से नाराज श्रद्धालुओं ने जमकर बवाल किया। गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के दो डिब्बों की खिड़कियों के 14 शीशे तोड़ डाले और स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की।

दरवाजा न खुलने से भड़के श्रद्धालु, की पत्थरबाजी

रात करीब 1:15 बजे जब ट्रेन जायस रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो उसमें पहले से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए खड़े थे। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो भीतर से दरवाजा बंद होने के कारण वे अंदर प्रवेश नहीं कर सके। कई मिनटों तक प्रयास करने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो गुस्साए श्रद्धालुओं ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और ट्रेन के दो डिब्बों की आठ खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। रेलवे कर्मचारियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो भीड़ ने उनके साथ मारपीट का भी प्रयास किया।

Advertisement

आधे घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन

घटना के दौरान ट्रेन करीब आधे घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसके बाद हालात कुछ हद तक शांत होने पर ट्रेन को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। स्टेशन पर फंसे अन्य श्रद्धालुओं को अगली ट्रेन से सुबह प्रयागराज भेजा गया।

आरपीएफ कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर विजय कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और अब पूरे मामले की जांच कर रही है। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से संयम बनाए रखने और रेलवे संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बैठक में डॉक्टरों से बोले सीएम, कहा...सेवा भाव से करें उपचार, पैसा इलाज में बाधा न बने

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link