Uttar Pradesh

घर में घुसे दबंगों ने परिवार पर बरसाईं लाठियां… हमले में बाहर आई युवक की आंख

आदित्य मिश्र

अमेठी, 20 सितम्बर 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में दो पक्षों के बीच नल से पानी भरने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। भड़के दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की लाठियों से पिटाई कर दी। हमले में एक युवक की आंख बाहर निकल आई जबकि एक महिला को भी गंभीर चोटें आई। मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

ये भी पढ़ें:

मामला शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के गद्दापुर गांव का है यहां रहने वाले रोहित का उसके पड़ोसी शिवकुमार और बाल गोविंद से शुक्रवार को नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद शिवकुमार, बाल गोविंद और उसके परिजन रोहित के घर में घुसे और पूरे परिवार पर लात घूंसों और लाठी डंडो से हमला कर दिया। दबंगो के हमले में रोहित की एक आंख बाहर आ गई जबकि एक महिला को भी गंभीर चोटें आई।

Advertisement

आनन-फानन रोहित को इलाज के लिए रायबरेली एम्स में भर्ती कराया गया। घटना के बाद शिवरतनगंज पुलिस ने घायल का बयान लेकर घटना की जानकारी जुटाई।घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिवकुमार, बाल गोविंद, सुनीता और शालिनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें  स्पोर्ट्स कोटे में हुई थी भर्ती...अमेठी कैंप में महाराष्ट्र के CRPF जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link