Uttar Pradesh

शादी के डिजिटल कार्ड का फिर हमला… सपाइयों के बाद अब पुलिसकर्मियों के बैंक खाते खाली

आदित्य मिश्र

अमेठी, 27 अगस्त 2025 :

यूपी के अमेठी जिले में शातिर साइबर जालसाजों ने शादी का डिजिटल कार्ड पोस्ट कर न्योता दिया। पुलिसकर्मियों ने जैसे ही फाइल डाउनलोड की उनका मोबाइल हैक हो गया और बैंक खातों से रकम निकलने के मैसेज आ गए। ठगी का शिकार हुए पुलिसकर्मियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। इससे पूर्व सुल्तानपुर में सपा नेताओं को इसी तरीके से ठगा गया था।

बताया गया कि इस साइबर जालसाजी का शिकार अमेठी जिले के जगदीशपुर के थाना प्रभारी और कांस्टेबल संजय व जसपाल हुए हैं। हैकर्स ने उनके व्हाट्सऐप पर एक APK फाइल भेजी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने इसे खोला, उनका फोन पूरी तरह हैक हो गया और उनके बैंक खातों से रुपये गायब हो गए। हैकर्स ने जो शादी का डिजिटल कार्ड भेजा उसमें एक कोड के साथ संदेश लिखा था “स्वागत है… शादी में जरूर आएं। प्यार वह मास्टर कुंजी है जो खुशी के द्वार खोलती है।” लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल का पूरा डेटा हैक हो गया। एएसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुष्टि की है कि थाना प्रभारी और दोनों कांस्टेबल ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

बता दें इससे पूर्व जुलाई माह में पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में भी साइबर जालसाजों ने सपा नेताओं को चपत लगाई थी। यहां लम्भुआ विधानसभा पार्टी के नाम से बने व्हाट्सएप ग्रुप पर शादी का एक डिजिटल कार्ड पोस्ट किया गया। पार्टी के झंडे की शक्ल में बने इस कार्ड को उत्सुकतावश लोगों ने जैसे ही डाउनलोड किया तो उनके मोबाइल से लिंक खातों से रकम निकलने लगी। एक दो नहीं कई नेताओं के खाते से 5 लाख से अधिक की रकम निकल गई। नेताओं ने साइबर पुलिस से गुहार लगाई थी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार : अब नहीं लगेंगे चक्कर, नया पुल खोलेगा सीधा रास्ता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link