NationalUttar Pradesh

महाकुंभ: पूर्व उप राष्ट्रपति व आंध्र के डिप्टी सीएम पवन कल्याण सहित कई हस्तियां लगाएंगी संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर, 18 फरवरी 2025:

यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मंगलवार को देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण समेत कई मंत्री व अन्य वीआईपी संगम में डुबकी लगाएंगे।

गोवा व पंजाब सरकार के मंत्री भी लगाएंगे डुबकी

महाकुंभ में लगातार विशिष्टजनों का आना जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, जी. किशन रेड्डी, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गुरू व सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार के साथ ही गोवा सरकार के मंत्री आर.एम. धवलीकर और नीलकंठ आर. हलर्नकर, मत्स्य पालन मंत्री, गोवा सरकार और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, पूर्व उपराष्ट्रपति प्रयागराज दोपहर दो बजे पहुंचेंगे और संगम स्नान व पूजन करेंगे।

ये भी पढ़ें:

सांसद, आयोग के सदस्य व नार्वे के राजदूत भी पहुंचेंगे महाकुंभ

Advertisement

इसी प्रकार राधा मोहन सिंह, सांसद, डॉ. के. लक्ष्मण, माया नरोलिया सांसद राज्यसभा संगम स्नान करेंगी। वहीं ममता कुमारी, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग जटोतु हुसैन, सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भी संगम स्नान करेंगे। विदेशी राजनयिकों में नार्वे की राजदूत एलिन स्टेनर, प्रयागराज पहुंचेंगी और महाकुंभ के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

ये भी पढ़ें  इटावा में बेकाबू डंपर ने बाइक सवार दो लड़कों को कुचल दिया, एक की मौत; चालक गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link