Uttar Pradesh

मिर्जापुर : 6.50 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक आरोपी व सिपाही घायल

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 23 मार्च 2025:

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने शनिवार रात तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 6.50 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद करने का दावा किया है। इनमें नन्हें कसेरा नामक तस्कर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में नन्हें कसेरा ने पूछताछ के दौरान एक स्थान पर मादक पदार्थ रखने की पुलिस को जानकारी दी। कई मामलों के आरोपी नन्हें कसेरा को लेकर पुलिस टीम मादक पदार्थ बरामद करने जा रही थी। बताए गए स्थान पर पहुंचने पर नन्हें कसेरा ने अचानक पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की जवाबी फायरिंग में नन्हें कसेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सिपाही और घायल बदमाश को उपचार के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ की जा रही।

ये भी पढ़ें  हरदोई में बीवी के पति और आशिक के बीच गोलीबारी, फोन पर बात को लेकर हुआ विवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button