Uttar Pradesh

रंगदारी मांगने व अवैध कब्जे के आरोप… अपना दल (एस) विधायक वाचस्पति समेत दस पर एफआईआर

अमित मिश्र

प्रयागराज, 23 मार्च 2025:

यूपी के प्रयागराज जिले की बारा विधानसभा से अपना दल (एस) के विधायक वाचस्पति गम्भीर आरोपों में फंसे हैं। कोर्ट के आदेश पर कब्जा, बम से हमला रंगदारी मांगने आदि के आरोप में
धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर मरियाडीह निवासी शाह फैसल द्वारा दर्ज कराए गए केस में विधायक समेत नामजद नौ अन्य लोगों में शामिल उदय यादव व फहीम को भूमाफिया अतीक के गैंग का सदस्य भी बताया गया है।

अवैध प्लाटिंग के दौरान जमीन पर किया कब्जा आठ साल से शिकायत लेकर दौड़ लगाता रहा

ये भी पढ़ें:

केस दर्ज कराने वाले शाह फैसल ने आरोप लगाया है कि आरोपी बम्हरौली के पोगहट क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं। किसी ने इनका विरोध नहीं किया लेकिन विधायक व उनके साथियों ने उसकी जमीन पर भी कब्जा कर निर्माण शुरू कर दिया। साल 2017

Advertisement

से लगातार वह जमीन पर कब्जे की शिकायत लेकर थाने व तहसील दिवस में जाता रहा। 28 जुलाई 2022 में आरोपियों ने उसके ऊपर बम से हमला भी कराया। यही नहीं जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए 20 लाख की मांग की गई। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज नहीं होने पर 156 (3) के तहत कोर्ट की शरण ली थी।

भूमाफिया अतीक के गैंग के सदस्य हैं आरोपी उदय यादव व फहीम

मुकदमे में अपना दल एस से बारा विधायक वाचस्पति व घूमनगंज के उदय यादव , अरविंद केसरवानी, जैद व अमित कुमार शुक्ला के साथ करेली नगर के फहीम ,कौशांबी निवासी प्रमोद केसरवानी, पूरामुफ्ती के जसीम अहमद और बिहार के भोजपुर जिले के विकास सहित एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उदय व फहीम को भूमाफिया अतीक के गैंग का सदस्य बताया गया है। सभी पर धोखाधड़ी व धमकी देने एवं घर में बमबाजी करने का तथा रंगदारी मांगने जैसी गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मुकदमे की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  हैदराबाद : फुटपाथ पर सो रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, हादसे में 1 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link