NationalUttar Pradesh

वाराणसी में ट्रैफिक मैनेजमेंट : 15 चौराहों पर मुस्तैद रहेंगे थानाध्यक्ष, हर 2 दो घंटे में भेजेंगे लाइव वीडियो

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 19 फरवरी 2025:

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं और महाशिवरात्रि के मद्देनजर वाराणसी में यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस आयुक्त ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शहर में हाईवे और सड़कों के किनारे वाहनों की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सीमावर्ती जनपदों से समन्वय कर यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जबकि भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

शहर के बाहरी मार्गों पर कराई बैरिकेडिंग

Advertisement

महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रमुख बाहरी मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। मोहनसराय, अखरी, लहरतारा, हरहुआ और रवींद्रपुरी के पास बाहरी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया गया है। जैसे-जैसे शहर में भीड़ कम होगी, वैसे ही वाहनों को क्रमशः प्रवेश दिया जाएगा।

जाम लगने पर मोर्चा संभालेगा पुलिस बल

यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एक नई पहल के तहत शहर के 15 प्रमुख चौराहों अखरी, डाफी, टेंगरा मोड़, खजुरी रिंग रोड, हरहुआ, गिलट बाजार, राजघाट, पड़ाव, भदऊं चुंगी, बीएचयू चौराहा, मंडुवाडीह, चांदपुर, सामने घाट, गोलगड्डा और चौकाघाट पर तैनात थानाध्यक्ष हर दो घंटे में पुलिस आयुक्त को ट्रैफिक की लाइव वीडियो रिपोर्ट पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को भेजेंगे। यदि किसी स्थान पर जाम पाया गया, तो तुरंत अतिरिक्त फोर्स भेजकर स्थिति सामान्य की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बोरे में मिला युवती का शव, गला घोंटकर हत्या की आशंका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link