Uttar Pradesh

सपा मुखिया के चचेरे भाई के नेतृत्व में गांवों से गुजरी पीडीए की जनसंदेश यात्रा

अशरफ अंसारी

इटावा,23 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी की पीडीए जनसंदेश यात्रा कई गांवों में पहुंची। साइकिल पर सवार होकर इस यात्रा का नेतृत्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे भाई अंशुल यादव ने की। साथ मे उत्साही कार्यकर्ता नारेबाजी करते चल रहे थे।

सांसद भी हुए शामिल, बताईं भाजपा सरकार की खामियां

ये भी पढ़ें:

समाजवादी पार्टी के इटावा जिला संगठन ने रविवार को विकास खण्ड महेवा क्षेत्र में पीडीए की जन संदेश यात्रा का आयोजन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव की अगुवाई में साइकिलों पर सवार सपाई नारे लगाते चल रहे थे। साथ में चल रहे डीजे पर पार्टी के गीत बजते रहे। उन्होंने साइकिल चलाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। अंशुल यादव ने कहा बीजेपी की सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गई है। जिससे लोग परेशान हैं। हमारी पार्टी 2027 में बीजेपी को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी। इस साइकिल यात्रा में सांसद जितेंद्र दौहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  लखनऊ-वाराणसी रेलवे ट्रैक की क्रॉसिंग पर गिरे पुल के 8 गर्डर, ट्रेनों का संचालन प्रभावित

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link