NationalUttar Pradesh

महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से पेश किया अभूतपूर्व मॉडल : डीजीपी

लखनऊ, 26 फरवरी 2025:

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ में पवित्र स्नान के साथ प्रदेश भर में श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे हैं। महाकुंभ में 45 दिनों के दौरान 65 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया। यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और तकनीकी दृष्टि से अभूतपूर्व मॉडल प्रस्तुत किया गया।

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए विश्वस्तरीय तकनीकों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग किया गया। अयोध्या, वाराणसी और विंध्यवासिनी देवी जैसे धार्मिक स्थलों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

डीजीपी ने बताया कि महाकुंभ बिना किसी बड़ी त्रासदी के संपन्न हुआ। रेलवे के साथ समन्वय से प्रमुख स्नान के दिनों में 5 लाख से अधिक और अन्य दिनों में 3-4 लाख लोगों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया। 45 दिनों तक सुरक्षा बल सक्रिय रहे। इससे पहले दो महीने की गहन ट्रेनिंग प्राप्त की। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे व्यक्तिगत रूप से गर्व और अविस्मरणीय अनुभव बताया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  "दादी अम्मा के दो बॉयफ्रेंड, दूसरे के साथ किया हैरान करने वाला कांड"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link