Maharashtra

महाराष्ट्र : मुंबई में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत

मुंबई, 27 फरवरी 2025

मुंबई के एसवी रोड पर बुधवार को अपने दोपहिया वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, मामले में पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान प्रणित प्रकाश पवार के रूप में हुई है, जिस पर लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, पवार तेज गति से बाइक चला रहे थे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर को पार कर विले पार्ले में भावना अपार्टमेंट के पास व्यस्त सड़क के दूसरी ओर जा गिरी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “पीड़ित ने तेज़ रफ़्तार के कारण अपने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। उसकी बाइक डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी तरफ़ गिर गई।”खार के रहने वाले पवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके परिवार को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  म्यूजिक कंपोजर प्रीतम के कार्यालय में चोरों ने बोला धावा, 40 लाख रुपये लूटे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link