CrimeNationalUttar Pradesh

गोरखपुर : झंगहा में एक परिवार के तीन बुजुर्गों की फावड़े से मारकर हत्या, पोते पर आरोप

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 28 फरवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के मोतीराम अड्डा स्थित कोईरान टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह लगभग 6 बजे एक युवक ने अपने ही दादा, दादी और दादा के भाई की फावड़े से काटकर निर्मम हत्या कर दी। तीन लोगों की हत्या से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मृतकों के नाम कुबेर मौर्य (70), साधु मौर्य (75) और द्रौपदी देवी (70) पत्नी कुबेर मौर्य हैं। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर पर थे, तभी उनके पोते रामदयाल मौर्य (पुत्र विजय बहादुर) ने फावड़े से हमला कर तीनों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें:

आरोपी गिरफ्तार, बताया जा रहा मानसिक बीमार

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी की तलाश में जुट गई। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी रामदयाल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकता है। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहनता से जांच कर रही है।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल

तीन लोगों की नृशंस हत्या से कोईरान टोला के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस का कारनामा : जज को ही आरोपी बना दिया फिरोजाबाद पुलिस ने… फिर मचा हडकंप!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link