NationalUttar Pradesh

अयोध्या: सोलर ऑटो पर सवार हुईं राज्यपाल, समूह की महिलाओं से किया संवाद

अयोध्या,28 फरवरी 2025:

दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचीं प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की सादगी सबको लुभा गई। अवध विवि के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण समारोह में शिरकत कर वो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलीं। उन्हें सोलर ऑटो ई रिक्शा दिया और उनके साथ ऑटो पर सवार हुईं। इस दौरान वो महिलाओं से उनके कामकाज की जानकारी भी लेतीं रहीं।

आंगनबाड़ी संसाधन किट वितरण में लिया हिस्सा

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में 500 से अधिक आंगनबाड़ी व मेडिकल किट का वितरण किया। वहीं सौ से अधिक स्मार्ट क्लासेस के लिए एलईडी सौंपी। गवर्नर ने टीबी मरीजो को पोषण पोटली,फल और उपहार भी दिए। इस दौरान मंच पर मौजूद रहे बच्चों को भी दुलारा।

ये भी पढ़ें:

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिए सोलर ऑटो

मौका आया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सोलर ऑटो दिए जाने की। महिलाओं को सोलर ऑटो देकर उनका हौसला बढ़ाने के लिए उन्हीं के साथ सवार हो गईं। सीट पर साथ बैठकर उन्होंने महिलाओं से पूछा कि समूह का संचालन पूरी निष्ठा से करें खुद आगे बढ़ें और दूसरों को भी आगे बढ़ाएं। महिलाएं उनको अपने पास यूं बैठे देखकर खुश दिखीं।

ये भी पढ़ें  UP अंशकालिक अनुदेशकों पर सम्मान और सौगात की बारिश, कल प्रदेशभर में भव्य आयोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link