NationalUttarakhand

हिमस्खलन: सीएम धामी ने घायल मजदूर का हाथ थामा, कहा- हरसंभव मदद मिलेगी

देहरादून, 1 मार्च 2025:

उत्तराखंड राज्य के चमोली क्षेत्र में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का कार्य जारी है। इसी बीच सीएम धामी हवाई सर्वेक्षण करने के बाद एयर लिफ्ट कर लाये गए घायल मजदूरों से मुलाकात की। स्ट्रेचर पर लेटे मजदूर हाथ जोड़ आभार जता रहे थे तो सीएम ने भी उनका हाथ थामकर उन्हें हर संभव मदद दिए जाने का भरोसा दिलाया।

सेना के अस्पताल में भर्ती हुए एयर लिफ्ट कर लाए गए मजदूर

चमोली में शुक्रवार को रास्ते से बर्फ हटाने का काम करने वाले 57 मजदूर माणा कैम्प के पास हिमस्खलन के दौरान एक कंटेनर में फंस गए थे। कल से चल रहे अनवरत बचाव कार्य मे टीमों ने 47 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पहले कंट्रोल रूम के जरिये हालात की निगरानी कर रहे सीएम शनिवार की सुबह खुद चमोली के लिए रवाना हुए। हवाई सर्वेक्षण के बाद ज्योतिर्मठ में सेना के अस्पताल तक एयर लिफ्ट कर लाये गए मजदूरों से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:

सीएम सुरक्षित निकाले गए मजदूरों से मिले, कहा- आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Advertisement

सीएम धामी ने सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का हाल जाना। सीएम ने एक श्रमिक का हाथ थामा और कहा घबराइए नहीं आपको हर संभव मदद मिलेगी। सीएम ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

ये भी पढ़ें  Cyber Fraud पर RBI का सुरक्षा कवच, समय पर शिकायत की तो मिलेगा 25 हजार तक मुआवजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link