Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : वफादारी निभाने खूंखार बाघ से भिड़ा डॉग, अपनी जान गवां अपने मालिक की जान बचाई

उमरिया, 1 मार्च 2025

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास एक ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने अपने मालिक की जान बचाने के लिए एक खूंखार बाघ से मुकाबला किया। कुत्ते की इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

कैसे हुई घटना?

यह घटना उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास स्थित भरहुत गांव में हुई। गांव के एक युवक शिवम बड़गैया अपने पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ घर के बाहर टहल रहा था। तभी अचानक जंगल से एक बाघ गांव में घुस आया और शिवम पर हमला करने की कोशिश की। इसी दौरान कुत्ते ने अपनी वफादारी का परिचय देते हुए बाघ को ललकारा और जोरदार आवाज में भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की इस हिम्मत ने बाघ को पहले तो हैरान कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद बाघ ने शिवम को छोड़कर कुत्ते पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

बाघ ने कुत्ते को अपने जबड़े में दबाकर गांव के बाहर की ओर ले जाने की कोशिश की। हालांकि, इस दौरान कुत्ते ने भी बाघ से लड़ने और अपना बचाव करने का पूरा प्रयास किया। आखिरकार, थक हारकर बाघ ने कुत्ते को छोड़ दिया और जंगल की ओर लौट गया। कुत्ते की इस बहादुरी के कारण शिवम की जान बच गई, लेकिन कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। शिवम ने तुरंत कुत्ते को उमरिया जिला मुख्यालय ले जाकर पशु चिकित्सक से इलाज कराया। हालांकि, कुछ घंटों बाद कुत्ते ने दम तोड़ दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  खाद को लेकर किसानों का बवाल, विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link