Uttar Pradesh

बृज की होली में मुस्लिम न लगाएं दुकानें, रंगों में मिलावट और खाद्य सामग्री अपवित्र करने का खतरा

मथुरा, 2 मार्च 2025:

यूपी के मथुरा जिले में बृज की होली देश-विदेश में प्रसिद्ध है। करीब आ रहे इस पर्व को लेकर खून से लिखा गया पत्र चर्चा में है। ये पत्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास से जुड़े दिनेश फलाहारी बाबा ने भेजा है उन्होने इस पर्व पर मुस्लिमों को दुकाने लगाने से रोकने की मांग की है। उनका आरोप है कि ये रंगों में मिलावट के साथ खाद्य सामग्री को भी अपवित्र कर सकते हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष ने सीएम को खून से लिखा पत्र

दिनेश फलाहारी बाबा कोर्ट में भी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मुस्लिम अगर यहां दुकान लगाते हैं तो इस पवित्र पर्व को अपवित्र कर सकते हैं। वो मिठाइयों पर थूक सकते हैं और रंगों में भी मिलावट कर सकते हैं। इस पर्व की पवित्रता बनाए रखना जरूरी है इसलिए इन्हें यहां दुकानें लगाने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

हिंदूवादी संगठनों ने दिया अपना समर्थन

Advertisement

दिनेश फलाहारी बाबा की मांग को लेकर मथुरा में कई हिंदूवादी संगठनों ने भी अपना समर्थन भी दिया है। उनका कहना है कि देश भर व यूपी में ऐसे कई मामले सामने आ चुके है जहां मुस्लिमों ने खाद्य सामग्री को अपवित्र किया है। ऐसे में ये प्रतिबंध जायज है।

ये भी पढ़ें  अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले... यूपी में आपातकाल के दौर से गुजर रहा व्यापार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link